उत्तरप्रदेश : कम दहेज़ मिला तो विवाहिता की हत्या कर सरयू नदी के पुल के नीचे दफनाया शव, बायां हाथ भी गायब

By: Ankur Mon, 09 Aug 2021 5:28:31

उत्तरप्रदेश : कम दहेज़ मिला तो विवाहिता की हत्या कर सरयू नदी के पुल के नीचे दफनाया शव, बायां हाथ भी गायब

उत्तरप्रदेश के बहराइच के चौकसाहार गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई जिसमें दहेज़ कम मिलने पर सरयू नदी के पुल के नीचे शव दफनाया गया हैं जिसका बायां हाथ भी गायब था। घटना की सूचना पर खैरीघाट थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। उसका बायां हाथ भी गायब था। बताया जा रहा है कि शव को हत्या के बाद पुल के नीचे दफना दिया गया था। मिट्टी बहने के कारण वह ऊपर आ गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के चौकसाहार गांव निवासी चेतराम ने अपनी बेटी प्रीती देवी (19) का विवाह इसी थाना क्षेत्र के भगतापुर गांव निवासी तीरथ के पुत्र राम प्रकाश के साथ किया था। आरोप है कि पति रामप्रकाश शादी से खुश नहीं था और लड़की को पसंद भी नहीं करता था। जबरन शादी करा दी गई थी। विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे। विवाहिता के पति, सास-ससुर व जेठानी दहेज में एक लाख रुपये की मांग किया करते थे। मांग न पूरी होने पर मार-पीट करते थे। तीन दिन पहले विवाहिता मायके आई थी। यहां उसकी जेठानी व सास पहुंचीं और फुसलाकर ससुराल ले जाने के लिए अपने साथ ले गईं। रास्ते से अचानक वह गायब हो गई। परिजनों ने तलाशना शुरू किया, लेकिन तीन दिन तक कुछ नहीं पता चल सका। रविवार को विवाहिता का शव खरखट्टनपुरवा पुल के नीचे सरयू नदी में बहता हुआ दिखा।

मृतका के पिता चेतराम ने बताया कि बेटी की शादी अभी चार माह पूर्व हुई थी। दो मई 2021 को शादी के बाद उसे हंसी खुशी विदा किया था। मगर नियत को कुछ और ही मंजूर था। पिता का कहना है कि अगर बेटी नहीं पसंद थी व और दहेज चाहिए था तो उसे तलाक देने का भी रास्ता था। लेकिन दहेज की बेदी पर उसकी बलि चढ़ा दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। दिल दहला देने वाली वारदात क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

ये भी पढ़े :

# Agra : झाड़ियों में मिला लापता सेल्समेन का शव, रुपये हड़पने के लिए की गई हत्या

# उत्तरप्रदेश : 10 वर्षीय बच्चे ने बहला-फुसलाकर सात साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

# नेहा के आंगन में जल्द गूंजेंगी दूसरी बार किलकारियां, इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ शेयर की Photos

# 40 रुपए के लिए पेट्रोल पंप कर्मी को घसीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

# अखिलेश को सीएम होना चाहिए, योगी साधु हैं, उन्हें मंदिर में ही रहना चाहिए: ओमप्रकाश राजभर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com